लखनऊ / स्कूटी का चालान काटे जाने पर बोलीं प्रियंका गांधी- कोई बड़ी बात नहीं, हम फाइन भर देंगे

News18 : Dec 30, 2019, 05:48 PM
लखनऊ।  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने सोमवार को लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय (Congress Headquarters) में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी सरकार पर जमकर बरसीं।  प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब मीडिया ने प्रियंका गांधी से बिना हेलमेट स्कूटी की सवारी पर चालान काटे जाने को लेकर सवाल पूछा को उन्होंने कहा कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।  हम फाइन भर देंगे।  उन्होंने कहा कि उनकी सुरक्षा छोटी बात है, प्रदेश की सुरक्षा बड़ी बात है। 

दरअसल प्रियंका गांधी को स्कूटी से ले जाने वाले कांग्रेस नेता की स्कूटी का 6300 रुपये का चालान पुलिस ने काट दिया।  कांग्रेस विधायक धीरज गुर्जर (Dheeraj Gurjar) की स्कूटी पर सवार होकर प्रियंका गांधी शनिवार की शाम को पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी के पहुंची थी।  स्कूटी चलाने वाले कांग्रेस विधायक धीरज गुर्जर और प्रियंका गांधी, दोनों ने ही हेलमेट नहीं पहना था।  इसके लिए उनका 6300 रुपये का चालान काटा गया। 

बता दें, बीते शनिवार को प्रियंका गांधी जब जब पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने उनके घर जा रही थीं, तब कथित तौर पर पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोक दिया।  इसके बाद प्रियंका गांधी पार्टी के विधायक की स्कूटी पर बैठकर एसआर दारापुरी के घर पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम योगी पर निशाना

प्रियंका गांधी यहीं नहीं रुकी।  उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवा धारण किया है।  यह भगवा उनका नहीं है।  भगवा हिंदुस्तान की आध्यात्मिक संस्कृति और हिन्दू धर्म का प्रतीक है।  कृष्ण, राम और शिव के देश में हिंसा और बदले की जगह नहीं है।  महाभारत में भी कृष्ण ने रण क्षेत्र में बदला लेने की बात नहीं की।  बदले की भावना इस देश की परंपरा नहीं रही है।  यह देश प्रेम, करुणा और अहिंसा की बात करता है।  प्रियंका गांधी ने कहा कि यह बात मुख्यमंत्री को समझनी चाहिए। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER