महाराष्ट्र / धुले में पिकअप वैन के नदी में गिरने से सात लोगों की मौत, 20 लोग घायल

AMAR UJALA : Nov 30, 2019, 10:25 AM
धुले | उत्तर महाराष्ट्र के धुले तहसील में एक पिकअप वैन के पुल से नीचे नदी में गिर जाने के कारण सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं 20 लोग घायल हो गए हैं। यह जानकारी शनिवार को पुलिस ने दी। यह घटना धुले-सोलापुर रोड के पास स्थित विंचूर गांव में घटित हुई। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। घटना को लेकर ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER