Bollywood / कंगना रनौत के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल करने पर सोनू निगम ने संजय राउत पर कसा तंजा

Zoom News : Sep 07, 2020, 09:10 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई |  शिव सेना लीडर संजय राउत ने अपने एक ट्वीट में कंगना के खिलाफ अपमानित और अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए उन्हें हराम** कहा था, जिसे लेकर आम जनता के साथ ही कई हस्तियां भी संजय राउत को कंगना से माफी मांगने के लिए कह रहीं हैं। 

अब बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम भी कंगना को सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। सोनू निगम अपने उस वीडियो में शिवसेना सांसद संजय द्वारा कंगना रनौत के लिए प्रयोग किए गए अपशब्द को बार-बार दोहरा रहे हैं। और इस दौरान संजय को लेकर उनके चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा है। 

 सोनू के चेहरे का भाव देखकर लग रहा है कि वो संजय राउत पर तंजा कस रहे हैं। वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कंगना? वास्तव में? शर्मनाक…ये महिलाओं के प्रति नफरत दर्शाता है। सॉरी कंगना।"

 बता दें कि कई दिनों से कंगना और संजय के बीच ट्विटर पर बहस छिड़ी हुई है। और इसकी शुरुआत हुई जब कंगना ने अपने ट्वीट में कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं है। जिसके बाद संजय ने कंगना के ट्वीट के जवाब में लिखा था कि अगर उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है तो वो मुंबई वापस ना आएं। 

 जिसके बाद कंगना ने ट्वीट कर कहा कि शिव सेना लीडर संजय राउत ने मुझे खुलेआम धमकी दी है कि मैं मुंबई ना आऊ। इसके आगे उन्होंने अपने ट्वीट में मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले काश्मीर से की थी, जिसे लेकर बवाल मचा हुआ है। 

 इसके बाद संजय ने कंगना के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए उन्हें हरामखोर कहा था, और तभी से लोग कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करने पर संजय के ऊपर अपना गुस्सा निकाल रहें हैं। 

 हालांकि कंगना ने एक वीडियो जारी कर संजय के इस ट्वीट का भी करारा जवाब दिया। और संजय को खुलेआम चेतावनी दी कि वो 9 सितंबर को मुंबई वापस आ रहीं हैं जिसे जो करना है वो करलें। वीडियो शेयर कर कंगना ने कैप्शन में यह भी कहा कि, "संजय जी मुझे अभिव्यक्ति की पूरी आजादी है, मुझे अपने देश में कहीं भी जाने की आजादी है। मैं आजाद हूँ।"

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER