Lok Sabha Election 2024 / कांग्रेस को यूपी में सपा ने इतनी लोकसभा सीटें देने का प्रस्ताव दिया

Zoom News : Dec 27, 2023, 02:14 PM
Lok Sabha Election 2024: यूपी में इंडिया अलायन्स के बीच सीट बंटवारे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, सपा-आरएलडी गठबंधन ने कांग्रेस को दस सीटें देने का प्रस्ताव दिया है। समाजवादी पार्टी यूपी की प्रमुख पार्टी होने की वजह से ज्यादातर सीटें अपने पास रखना चाहती है। सपा गठबंधन ने कांग्रेस को 10 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि कांग्रेस ने 10 प्रस्तावित सीटों पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है।

जयंत चौधरी और चंद्रशेखर को मिल सकती है इतनी सीटें

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यूपी में समाजवादी पार्टी (सपा) कम से कम 60 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। जयंत चौधरी की पार्टी RLD को 5-7 लोकसभा सीटें देने का प्रस्ताव दिया गया है। वहीं, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को नगीना सीट दी जा सकती है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER