बॉलीवुड / क्या आप पहचान सकते हैं ब्लैक स्विम सूट में दिखने वाली ये एक्ट्रेस? फिल्मफेयर ने शेयर की Photo

Zoom News : Apr 08, 2021, 08:38 AM
बॉलीवुड: फिल्मफेयर (Filmfare) के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की एक फोटो शेयर की गई है, जिसमें वे ब्लैक कलर के स्विम सूट में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस की ये फोटो बहुत पुरानी है। इस फोटो में प्रियंका (Priyanka Chopra Photo) अपने दोस्तों के साथ दिखाई दे रही हैं। हालांकि, पहली नजर में देसी गर्ल को पहचानना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन ध्यान से देखने पर आपको समझ आ जाएगा कि ये प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ही हैं। फिल्मफेयर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए पूछा है, “क्या आप पहचान सकते हैं कि ब्लैक स्विम सूट में ये बॉलीवुड दीवा कौन है?”।

फिल्मफेयर द्वारा शेयर की गई प्रियंका (Priyanka Chopra) की इस तस्वीर पर फैन्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। वे कमेंट के जरिये अपने-अपने गेस बताने लग गए हैं। जहां कुछ लोगों को पता चल गया है कि ब्लैक स्विम सूट में नजर आने वाली लड़की प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Instagram) हैं, वहीं कुछ लोग अभी भी गेस करने में लगे हुए हैं। एक यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है, “ब्लैक का तो नहीं पता, लेकिन लड़का निक जोनस है”। कुछ लोग तो प्रियंका चोपड़ा को परिणीती चोपड़ा और अर्पिता खान भी बता रहे हैं। इस तरह से इस पोस्ट पर ढेरों प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

बात करें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Wedding) के पर्सनल लाइफ की तो उन्होंने अमेरिकी सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) से साल 2018 में शादी की थी। फैन्स अक्सर दोनों की उम्र को लेकर मजाक बनाते हैं, क्योंकि दोनों की उम्र में 10 साल का बड़ा अंतर है। दरअसल, निक प्रियंका (Priyanka Chopra) से 10 साल छोटे हैं। हालांकि, कपल को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता और वे अपनी लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER