बॉलीवुड / मलाइका ने करीना को भेजा ये खास तोहफा, देखकर खुश हो गईं अभिनेत्री

Zoom News : Apr 05, 2021, 10:00 AM
बॉलीवुड: करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा बेस्ट फ्रेंड हैं। दोनों हर खास मौके पर साथ वक्त बिताते हैं। बीते रविवार को ईस्टर के मौके पर मलाइका ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ वक्त बिताया लेकिन त्योहार के इस मौके पर वह करीना कपूर को नहीं भूलीं। मलाइका ने करीना के लिए एक खास तोहफा भिजवाया।

करीना ने इंस्टा स्टोरी पर इसका खुलासा किया और गुडीज के एक बॉक्स की तस्वीर साझा की जिसमें गोल्डन बनीज और अन्य चीजें नजर आईं। करीना ने कैप्शन में लिखा- ‘शुक्रिया मेरी प्यारी माल्ला।‘ इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी टैग किया।

फरवरी में दूसरे बच्चे का किया स्वागत

करीना कपूर और सैफ अली खान ने फरवरी में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। करीना जब अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आई थीं तो मलाइका उनसे मिलने भी पहुंची थीं। मलाइका अक्सर अभिनेत्री का हाल चाल जानने जाती रहती हैं।

काम पर लौटीं करीना

डिलीवरी के एक महीने बाद ही करीना फिर से काम पर लौट आई हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई में एक स्टूडियो के बाहर देखा गया। वह अपने आने वाले एक कुकिंग शो के सिलसिले में पहुंची थीं। इसके साथ ही करीना ने अपना वर्कआउट भी शुरू कर दिया है। पैपराजी ने उन्हें वॉक करते हुए कैमरे में कैद किया था।

अर्जुन के साथ मलाइका ने मनाया ईस्टर

मलाइका अरोड़ा की बात करें तो रविवार को ईस्टर के मौके पर वह अर्जुन कपूर को लेकर अपने माता-पिता के घर पहुंचीं। दोनों ने घर के सामने फोटोग्राफर्स को पोज भी दिए। इस दौरान मलाइका ने लो बैक रफल्ड येलो ड्रेस के साथ हाई हील्स पहनी। वहीं अर्जुन ने ब्राउन टीशर्ट के साथ ब्लैक जींस कैरी की।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER