बॉलीवुड / समंदर किनारे रेत पर इस शख्स के साथ अजीबोगरीब डांस करती नजर आई नोरा फतेही, देखें VIDEO

Zoom News : Feb 15, 2021, 09:19 PM
बॉलीवुड | नोरा फतेही(Nora Fatehi) अपने डांस के लिए जानी जाती हैं। अब तक केवल वेस्टर्न डांस का ही जादू दिखाने वाली नोरा छोड़ देंगे गाने से इंडियल स्टाइल के डांस में भी छा चुकी हैं लेकिन इन दिनों नोरा का एक अजीबों गरीब डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो समंदर किनारे एक शख्स के साथ डांस कर रही हैं। 

कौन है ये शख्स जिसके साथ किया अजीब डांस

नोरा फतेही(Nora Fatehi) ने कुछ समय पहले ये डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जो इन दिनों तेज़ी से वायरल हो रहा है। इसमें नोरा एक शख्स के साथ डांस कर रही हैं वो भी काफी अजीब स्टाइल में। यही कारण है कि ये नोरा फतेही का ये डांस वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

53 लाख से ज्यादा बार इस वीडियो को कुछ ही महीनों में देखा जा चुका है। वहीं लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं और रिएक्शन भी दे रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर ये कौन सा डांस है और इस डांस स्टाइल का नाम क्या है। 

खूब धूम मचा रहा है नया गाना

वहीं इसी महीने के पहले हफ्ते में नोरा फतेही का नया गाना छोड़ देंगे रिलीज़ हुआ है। और ये गाना यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है क्योंकि इसमें नोरा का काफी डिफरेंट लुक और डान्सिंग स्टाइल देखने को मिला है। अब तक केवल वेस्टर्न डांस करने वालीं नोरा सेमी इंडियन क्लासिकल डांस करती नज़र आई हैं। जिसके सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है और लोगों को ये डांस काफी पसंद भी आ रहा है। अब तक इस गाने को 76 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ भी मिल चुके हैं। वहीं सिर्फ डांस स्टाइल ही नहीं बल्कि उनके लुक और ड्रेसिंग स्टाइल की भी खूब चर्चा हो रही है। इन दिनों नोरा का बंजारन लुक काफी चर्चाओं में है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER