IPL 2020 / सुरेश रैना ने मारी धोनी के बल्ले को लात, फिर दिखा एमएस के प्रति सम्मान: देखे वीडियो

NDTV : Mar 12, 2020, 10:57 AM
IPL 2020: पिछले हफ्ते एमएस धोनी (MS Dhoni) फिर ग्राउंड पर क्रिकेट खेलते नजर आए। वो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी करते दिखेंगे। जिसके लिए धोनी नेट्स पर पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने सुरेश रैना (Suresh Raina), अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के साथ प्रैक्टिस की। फैन्स भी उनको क्रिकेट खेलते देखने चेपॉक स्टेडियम में पहुंचे थे। फैन्स को काफी समय बाद सुरेश रैना (Suresh Raina) और धोनी (MS Dhoni) को एक साथ खेलते देखा गया। प्रैक्टिस के दौरान सुरेश रैना (Suresh Raina) का पैर गलती से धोनी (MS Dhoni) के बल्ले पर लग गया। जिसके बाद उन्होंने जो किया, उसको देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी। 

सुरेश रैना और धोनी एक साथ बल्लेबाजी करने उतरे। दोनों एक साथ खड़े होकर बातें कर रहे थे। तभी गलती से सुरेश रैना का पैर धोनी के बल्ले पर लग गया। जिसके तुरंत बाद उन्होंने बल्ले को छुआ और रिस्पेक्ट दिखाई। सभी को पता है कि बल्लेबाज अपने बल्ले की कितनी रिस्पेक्ट करते हैं। उनका पैर लगा तो धोनी उन्हें देखने लगे। तुरंत बाद ही उन्होंने बल्ले को छुआ और सम्मान दिखाया। 

धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन इस 38 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज के सीमित ओवरों के प्रारूप में भविष्य को लेकर अटकलों का दौर जारी है। दो बार विश्व खिताब जीतने वाली भारत की टीम के कप्तान रहे धोनी इंग्लैंड में 2019 विश्व कप से भारत के बाहर होने के बाद से ब्रेक पर चल रहे थे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER