एंटरटेनमेंट / धनश्री वर्मा के पहले वीडियो पर चहल के फैन्स कर रहे मजेदार कॉमेंट्स

Zoom News : Mar 12, 2021, 02:22 PM
एंटरटेनमेंट डेस्क | कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का पहला वीडियो 'ओये होये होए' रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर छा गया है। उनके चाहनेवाले धनश्री पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस बीच उनके पति क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के फैन्स के मजेदार कॉमेंट्स दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो रिलीज होते ही ऐक्टिव हो गए फैन्स

धनश्री इस वीडियो में जस्सी गिल के साथ दिखाई दे रही हैं। इस गाने को जस्सी गिल और सिमर कौर ने गाया है। गाने को अब तक साढ़े चार लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 13 हजार से ज्यादा कॉमेंट्स हैं। एक फैन ने लिखा है, युजवेंद्र चहल क्रिस गेल का बैट लेकर जस्सी गिल की लोकेशन खोज रहे हैं। वहीं एक और ने लिखा है, चहल भाई, भाभी टैलेंटेड हैं। 

धनश्री के डांस वीडियोज हैं काफी पॉपुलर

धनश्री वर्मा जानी-मानी कोरियोग्राफर हैं। वह अपने सोशल मीडिया पर भी डांस वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। यूट्यूब पर भी उनके वीडियोज को लाखों व्यूज मिलते हैं। धनश्री ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से बीते 22 दिसंबर को शादी की है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER